BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
शिबू सोरेन चुने गये झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन एवं श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष
National, Politics

शिबू सोरेन चुने गये झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन एवं श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष

Administrator
Administrator
Author
June 29, 2025 81 views 0 likes

रांची: सत्तारूढ़ राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा की अनुषंगी इकाई "झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन" और "झारखंड श्रमिक संघ" का केंद्रीय महाधिवेशन शनिवार को सीएमपीडीआई के रविंद्र भवन में संपन्न हो गया.

इस महाधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए. इस महाधिवेशन का संचालन अध्यक्ष मंडली के सदस्य मथुरा प्रसाद महतो, विनोद पांडेय, विजय हांसदा एवं फागू बेसरा तथा संचालन मंडली के सदस्य संजीव बेदीया,जय नारायण महतो, शैलेंद्र मैथी, अखिलेश महतो उर्फ राजू ने किया.

मजदूरों-विस्थापितों की लड़ाई लड़ने के लिए श्रमिक संगठनों का मजबूत होना जरूरी'

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन महाधिवेशन को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि मजदूरों एवं विस्थापितों के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. महाधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें निजीकरण, मजदूर विरोधी चार श्रमिक कोड का विरोध, मजदूरों व विस्थापितों के अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय प्रमुख रहा. विस्थापित रैयतों को भूमि का मुआवजा बाजार दर का चार गुना देने, सभी योग्य अठारह वर्ष से ऊपर उम्र समूह वाले विस्थापित बेरोजगारों को नौकरी, पुनर्वास के तहत पच्चीस डिसमिल भूखंड में निर्मित पक्का मकान भूमि के बदले भूमि कोल इंडिया में रैयतों को शेयर पॉटर बनाना शामिल है.

इस महाधिवेशन के दौरान कोल इंडिया के पुनर्वास नीति 2012 में संशोधन कर पुनर्वास भू-अर्जन कानून 2013 के मुताबिक बनाने का मांग की गयी. बंदोबस्त गैर मजरुआ खास एवं वन भूमि अधिकार के तहत प्राप्त वन पट्टा धारित रैयतों को मुआवजा देने का प्रस्ताव भी महाधिवेशन में पारित किया गया. 09 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन शामिल होगा, यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया.

Jharkhand Colliery Mazdoor Union and Jharkhand Shramik Sangh Central Convention concluded in Ranchi

केंद्रीय महाधिवेशन में भाग लेते नेता (ETV Bharat)

अगले कार्यकाल के लिए शिबू सोरेन फिर बने अध्यक्ष

केंद्रीय महाधिवेशन में अगले कार्यकाल के लिए केंद्रीय समिति सदस्यों की घोषणा एवं कार्यकारणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. सर्वसम्मति से झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन का केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, उपाध्याय पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, विनोद कुमार पांडेय, महासचिव फागू बेसरा, सचिव जय नारायण महतो, कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी चुने गए. झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, महासचिव फागू बेसरा, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र मैथ्यू, कोषाध्यक्ष संजीव बेदिया चुने गए.

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Subscribe to Our Newsletter

Get the latest updates, articles, and insights delivered straight to your inbox.

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.